Lucknow News: ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बिजली आपूर्ति ठप
लखनऊ, अगस्त 12 -- Lucknow News: मोहनलालगंज,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील के मुख्य गेट के समीप स्थित ट्रांसफार्मर में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा और आसमान में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। यह नजारा देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रयागराज-रायबरेली हाईवे से गुजर रहे वाहन सवार भी कुछ देर के लिए दहशत में आ गए। आग लगने की सूचना मिलते ही विद्युत कर्मचारियों ने एहतियातन मोहनलालगंज कस्बे की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी। इसके बावजूद कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर राख हो गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से तहसील परिसर की पूरी विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिसके चलते कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.