लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: 10.57 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी सीवर लाइन 1900 भूखंडों वाले क्षेत्र के कारोबारियों को बड़ी राहत हिंदुस्तान असर लखनऊ, प्रमुख संवाददाता ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों और वेयरहाउस संचालकों के लिए रविवार का दिन लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत लेकर आया। वर्ष 1982 में योजना शुरू होने के करीब 44 साल बाद यहां सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। एलडीए की ओर से 10.57 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर योजना में पहली बार सीवर लाइन का निर्माण कराया जा रहा है।

सुविधाओं की कमी हिन्दुस्तान ने ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर लाइन न होने की खबर करीब 6 महीने पहले प्रमुखता से प्रकाशित की थी। वर्तमान में यहां करीब 1900 भूखंड हैं, जिन पर बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट कारोबार, गोदाम, वाहन मरम्मत और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालि...