Lucknow News: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौत
लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: बीकेटी। बीकेटी में शनिवार रात किसान पथ पर हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार रात 8:30 बजे जीसीआरजी कॉलेज के पीछे किसान पथ पर हुआ। सैरपुर मड़ियांव के बासवान पुरवा निवासी अंकित पुत्र ओम प्रकाश बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भेजा। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: किसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.