लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना देहात क्षेत्र में श्रावस्ती मार्ग पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक का बायां पैर चार जगह से टूट गया। हादसे में उसका भाई भी चोटिल हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम बुद्धनी भलुहिया निवासी आशाराम के अनुसार, वह अपने भाई मंशा राम के साथ 24 जुलाई को बलरामपुर से गैस सिलेंडर भरवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच श्रावस्ती मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक (वाहन संख्या यूपी 75 एम 4208) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों भाई घायल हो गए。

बचाव कार्य स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से मेमोरियल अस्पताल पहुंच...