लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल की इमरजेंसी में बिजली गुल होने के दौरान टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की छवि को धक्का पहुंचाने वाली इस घटना का स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने गंभीरता से संज्ञान लिया। स्वास्थ्य महानिदेशक ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। डॉ. पवन कुमार अरुण शनिवार सुबह करीब 10 बजे लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीधे इमरजेंसी का रुख किया। स्ट्रेचर और बेड पर भर्ती मरीजों के बीच से गुजरते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीज और तीमारदारों की भीड़ के बीच रुके। उन्होंने इलाज और बिजली आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। ओपीडी के बाहर लगी लंबी कतारों और भीड़भाड़ को भी देखा।

बैकअप फेल होना...