Lucknow News: टैगोर पुस्तकालय का वाचनालय खुला, विद्यार्थियों ने शुरू की पढ़ाई
लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के टैगोर पुस्तकालय का वाचनालय शनिवार से छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों के लिए फिर खोल दिया गया। वाचनालय खुलते ही विद्यार्थी यहां पहुंचने लगे और अध्ययन शुरू किया। यहां एक समय में 370 विद्यार्थी बैठकर पढ़ सकते हैं। पीएम ऊषा योजना के तहत नवीनीकरण कार्य के चलते वाचनालय कई महीनों से बंद था। नवीनीकरण के दौरान दीवारों की सीलन दूर करने, फर्श बदलने, लाइट और पंखों की मरम्मत सहित रंगरोगन का कार्य कराया गया। वाचनालय के खुलने से परीक्षाओं और शोध की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों ने बेहतर अध्ययन वातावरण मिलने पर खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.