लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: कानपुर के किदवई नगर स्थित संस्कार लॉन में उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तीन दिवसीय महाअधिवेशन का समापन हुआ। इसमें 68 जिलों के लगभग 4,000 व्यापारियों ने भाग लिया और 62 स्टॉलों के जरिए 06 से 07 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। समापन पर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने नो-एंट्री की समस्या और सरकारी गेस्ट हाउसों को लीज पर दिए जाने का मुद्दा शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पवन तलवार, भूपेंद्र सिंह, नवीन अग्रवाल, राजू और उदय विनोद गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...