Lucknow News: टीबी उन्मूलन की मुहिम में विदेशी छात्रों की अहम भागीदारी
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से लखनऊ विश्वविद्यालय में टीबी जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। समाज कार्य विभाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के तत्वावधान में आयोजित इन कार्यशालाओं में एमएसडब्लू कर रहे विदेशी छात्र सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब तक संस्कृत, अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान, समाजशास्त्र और मानव विज्ञान विभागों में कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को टीबी के लक्षण, संक्रमण, बचाव, समय पर जांच और उपचार, पोषण तथा बीमारी से जुड़े सामाजिक भ्रम एवं कलंक के बारे में जानकारी दी जा रही है। व्याख्यान के साथ समूह चर्चा, सहभागितापूर्ण संवाद, प्रश्नोत्तर और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का सहारा लिया जा रहा है।शोध पीठ के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.