Lucknow News: टीबी अस्पताल के पास बनाया जाए ठाकुरगंज मेट्रो स्टेशन
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: स्थानीय नागरिकों ने रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित ठाकुरगंज मेट्रो स्टेशन का स्थान बदलकर राजकीय क्षय रोग (टीबी) अस्पताल के निकट स्थापित करने की मांग की है। नागरिकों ने कहा कि प्रदेश सरकार और यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा पुराने लखनऊ को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है, लेकिन व्यापक जनहित, बेहतर कनेक्टिविटी और अधिकतम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन के स्थान पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि ठाकुरगंज स्थित राजकीय टीबी अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज और उनके परिजन, जिनमें बड़ी संख्या आर्थिक रूप से कमजोर, वरिष्ठ नागरिक और दूरदराज के लोग होते हैं, उपचार के लिए आते हैं। स्टेशन अस्पताल के निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.