लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: अयोध्या हाईवे पर चंडियामऊ गांव की 12.13 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप बनाने के नाम पर बिल्डर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर बीबीडी थाने में बिल्डर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जमीन की कीमत करीब सवा सौ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रामकृष्ण मार्ग अयोध्या रोड विवेकानंदपुरी निवासी डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिता वीएस श्रीवास्तव, पत्नी और भाई के नाम चंडियामऊ में 12.1320 हेक्टेयर जमीन थी। वर्ष 2006 में एनसीआर होम्स प्रा. लि., एनसीआर बिल्डकन प्रा. लि. और ग्रीन इंडिया रिसॉर्ट्स के एसएम कादिर अली, आयशा उमर, रफत उमर, मरियम कासिम और बीनू सुरेश के साथ जमीन विकसित करने का अनुबंध किया था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अतीक के करीबियों ने फर्जीवाड़ा कर बे...