Lucknow News: टांडा बस अड्डे पर वॉटर कूलर में करंट उतरने से एक व्यक्ति की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल
लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: टांडा बस अड्डे पर नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए वॉटर कूलर से सुबह पानी पीने गए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बेचनराम (45) पुत्र हरिराम, निवासी मेहनिया, टांडा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेचनराम वॉटर कूलर से पानी पीने पहुंचे थे, तभी उसमें करंट उतरने के कारण वे उसकी चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। बेचनराम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है。
घटना की प्रतिक्रिया घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि यदि वॉटर कूलर का समय-समय पर रखरखाव और विद्युत सुरक्षा जांच कराई जाती, तो संभवतः यह हादसा टाला जा सकता था।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल गौरतलब है कि यह वॉटर कूलर टांडा बस अड्डे जैसे भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.