लखनऊ, जुलाई 29 -- Lucknow News: अलीगंज और मलिहाबाद इलाके में टप्पेबाजों ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर वृद्धा समेत दो महिलाओं को बातों में फंसाकर पांच लाख के जेवर व नकदी पार कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फैजुल्लागंज स्थित प्रीतिनगर निवासी 67 वर्षीय हीरा देवी ने बताया कि 15 जुलाई को वह स्वास्थ्य चेकअप कराने जानकीपुरम गई थीं। दोपहर करीब सवा बजे वह घर लौट रही थीं। रास्ते में विंध्याचल मंदिर सब्जी मंडी के पास एक महिला और दो पुरुष ने उन्हें रोक लिया। बातचीत करते-करते आरोपी उन्हें पुरनिया चौराहे तक ले गए। आरोप है कि वहां टप्पेबाजों ने उन्हें सम्मोहित कर मंगलसूत्र और अंगूठी उतरवाकर कागज की पुड़िया में लपेट दिए। इसके बाद 500 रुपये की गड्डी और पुड़िया को पर्स में रखकर थमा दिया। कुछ देर बाद जब हीरा देवी को होश आया तो आरोपी ग...