लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: मोहनलालगंज(लखनऊ),संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के डाढा सिकंदरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत गदियाना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज बारिश के दौरान फूस की झोपड़ी गिरने से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव निवासी गोकुल प्रसाद मोहनलालगंज थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार की रात वे अपनी ड्यूटी पर थाने चले गए थे। उनकी पत्नी बिंदा देई और 17 वर्षीय बेटी रिंकी घर पर फूस की झोपड़ी के नीचे सोई हुई थीं। इसी दौरान देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते कच्ची झोपड़ी अचानक भरभराकर गिर पड़ी। झोपड़ी का मलबा मां-बेटी दोनों के ऊपर आ गिरा, जिसमें बेटी रिंकी बुरी त...