Lucknow News: झूला उत्सव पर श्याम बाबा के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर, बाबा खाटू श्याम के भजनों और जयकारों से गूंज उठा। साथ ही श्री श्याम प्रभु का भव्य शृंगार किया गया। मनमोहक झांकियों और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। सुबह से भक्तिभाव में सराबोर यह नजारा था रविवार को श्री श्याम परिवार की ओर आयोजित भव्य झूला उत्सव का। सावन के पावन माह में आयोजित झूला उत्सव के अवसर पर सुबह से श्री श्याम मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। बाबा श्याम का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। शाम के आयोजन में भजन गायक पवन मिश्रा व अनुष्का मिश्रा ने खाटू श्याम के सुंदर -सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस दौरान हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे..., खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा दरबार है..., ले हाथों में निशान, चलो खाटू धाम... जैसे भजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.