Lucknow News: झूलन यात्रा महा महोत्सव शुरू, भक्तों ने भगवान को झुलाया झूला
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन मंदिर) में रविवार से पांच दिवसीय झूलन यात्रा महा महोत्सव प्रारंभ हुआ। महा महोत्सव के शुभारंभ के पावन अवसर पर श्री श्री राधा रमण बिहारी जी का मनमोहक, मनोरम और मंत्रमुग्ध कर देने वाला शृंगार किया गया। झूले को सुंदर फूलों और मोतियों से सजाया गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को प्यार और भक्तिभाव से झूला झुलाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कीर्तन और नृत्य का आनंद लिया। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास ने बताया कि यह उत्सव श्रवण मास में एकादशी से प्रारम्भ होकर श्रावण मास की पूर्णिमा तक मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- गौड़ीय मठ व इस्कॉन मंदिर में झूलनोत्सव शुरू, आज से विष्णुपद में जिसमे सभी भक्त मिलकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को झूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.