Lucknow News: झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे सफाईकर्मी, स्थायी नौकरी और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग
लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सोमवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित झंडी वाले पार्क में सफाईकर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू चौधरी टाइगर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी झाड़ू लेकर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले कर्मचारी आज भी ठेका और संविदा व्यवस्था के तहत काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण तथा सफाई कार्यों में लागू ठेका प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा चेतावनी पत्र महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक चेतावनी पत्र भी जारी किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.