लखनऊ, अगस्त 21 -- Lucknow News: बरसात के मौसम में शहर को साफ-सुथरा रखने के नगर निगम के दावों की हवा विभाग के जोनल सेनेटरी अधिकारी की रिपोर्ट ने निकाल दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सफाई कार्य देख रही निजी संस्था लाइंस इनवायरो के कर्मचारियों के पास सफाई व कूड़ा उठाने के कोई उपकरण ही नहीं हैं। ऐसे में नालियों की सफाई, सिल्ट उठान और कूड़ा निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

झाड़ू से लेकर ट्रॉली तक कुछ भी नहीं नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण व सर्वे के दौरान जब सफाई कर्मचारियों से काम न करने के बारे में पूछा तो उन्होंने उपकरणों की कमी की शिकायत की। कर्मचारियों को हथठेला, ट्रॉली, पंजा-प्लेट, फावड़ा, बेलचा, गैंती और लोहे का सफाई उपकरण जैसे जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। नालियों से निकलने वाली सिल्ट और कूड़े को उठाने के लिए ...