Lucknow News: झगड़े की शिकायत पर पहुंचे पुलिस वालों को डंडों से पीटा, वर्दी फाड़ी
लखनऊ, सितम्बर 22 -- Lucknow News: बीकेटी के भौली में सोमवार रात हुए पारिवारिक झगड़े की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पीआरवी टीम के दो सिपाही को ग्रामीणों ने घेरकर लाठी डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। यहां तक की हमलावर ग्रामीणों ने दोनों पुलिस वालों की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस वालों पर अचानक हमले से वहां अफरा तफरी मच गई। किसी तरह से हमलावरों के चंगुल से भागकर पुलिस वालों ने खुद की जान बचाई। पुलिस वालों पर हमले की सूचना मिलते ही कुछ देर में मौके पर बीकेटी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभाली। मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला भौली के वार्ड नंबर दो स्थित पश्चिम टोला का है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात यूपी 112 पर कॉल कर परिवार में चल रहे झगड़े की सूचना दी गई थी। कॉलर ने पुलिस को बताया था कि परिजन आपस में झगड़ रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.