Lucknow News: झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवक से मारपीट, कपड़े फाड़े; जान से मारने की धमकी
लखनऊ, अगस्त 11 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में चाय की दुकान पर हुए एक मामूली विवाद को शांत कराना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दो पक्षों के बीच बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के साथ ही मारपीट कर दी गई, उसके कपड़े फाड़े गए और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित टीपी सिंह के मुताबिक, 27 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह पलासियो के सामने नन्हू यादव की चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान अज्जू यादव, रवि तिवारी और उनके कुछ साथी वहां पहुंचे और पास की गोपी की दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने दुकानदार नन्हू यादव के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। टीपी सिंह का कहना है कि माहौल बिगड़ता देख उन्होंने बीच-बचाव करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.