Lucknow News: झगड़ा रोकने पहुंचे युवक के पेट पर चाकू से वार, बचाने पहुंचे दुकानदार पर भी हमला
लखनऊ, अगस्त 8 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। बीच-बचाव करना कभी-कभी जान पर भारी पड़ जाता है, ऐसा ही एक मामला हजरतगंज के लालबाग इलाके में सामने आया। शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच चल रहा झगड़ा रोकने गए एक युवक को हमलावरों ने चाकू मार दिया। उसे बचाने पहुंचे साथी और दुकान मालिक पर भी हमलावरों ने चाकू लहराए, जिसमें दुकान मालिक भी घायल हो गया। हंगामे के बीच स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि बाकी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना का विवरण उदयगंज के हाता गनी खां निवासी अब्दुल साजिद ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अपने साथी साजिद अली के साथ कार से लालबाग स्थित ब्राइट एसोसिएट्स की दुकान पर काम से पहुंचा था। इसी दौरान साजिद अली कार के पास सड़क किनारे खड़ा था, जब वहां कुछ लोग आपस में झग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.