Lucknow News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर लखनऊ में प्रदर्शन, छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को लखनऊ में विभिन्न राजनीतिक संगठनों और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने रविवार को प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में परिवर्तन चौक से हजरतगंज की ओर मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोककर हिरासत में लिया और ईको गार्डन धरना स्थल भेज दिया। हजरतगंज में प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध जताया, जबकि सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर नारेबाजी की। विधानसभा की ओर बढ़ रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.