लखनऊ, सितम्बर 14 -- Lucknow News: ​लखनऊ, संवाददाता।चौक स्थित 1008 चंदा प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भादो मास के उपलक्ष्य में आयोजित 30 दिवसीय भक्तामर स्तोत्र पाठ के अंतर्गत सोमवार को विश्व शांति की कामना के साथ 48 दीप प्रज्वलित कर विशेष आराधना की गई। धार्मिक अनुष्ठान दिलीप जैन परिवार व संपूर्ण चौक जैन समाज ने किया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के बीच प्रभु चरणों में 48 दीपक अर्पित किए गए, जिससे पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय आलोक से जगमगा उठा। प्रमोद जैन, अंकुर जैन, शीतल जैन, पारुल जैन, अनीता जैन, शालिनी जैन, रानी जैन और ईशान्वी जैन सहित चौक जैन समाज के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...