Lucknow News: जेल में बंद वकील का साथी बता व्यापारी से एक लाख की रंगदारी मांगी
लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: वजीरगंज में दबंगों ने कपड़ा व्यापारी पर पिस्टल तानकर एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी। उसे बेल्ट से पीटा। व्यापारी ने आरोप लगाया है कि रंगदारी मांगने आए आरोपियों ने खुद को जेल मे बंद वकील सौरभ वर्मा का नजदीकी बताते हुए गोली मारने की भी धमकी दी। वजीरगंज पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी और उसके वकील साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही एक आरोपी को दबोच भी लिया है। चौक अकबरी गेट के कपड़ा व्यापारी मो. मोहनीस के मुताबिक उनकी दुकान वजीरगंज स्थित रफेआम क्लब के सामने है। पीड़ित ने वजीरगंज पुलिस को तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे दुकान पर उनका छोटा भाई था। घर से कैमरे की फुटेज चेक करने पर उन्होंने देखा कि दुकान में बिल्लौचपुरा का साद कुरैशी, वजीरगंज का सलमान, कैफ, तकिया आजमबेग का वकील शावेज और एलएल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.