लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ के विधि विभाग स्थित लीगल एड क्लिनिक की ओर से सोमवार को 'लोकतंत्र में सूचना का अधिकार : अधिकार, दायित्व एवं चुनौतियां' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त प्रो. दिलीप अग्निहोत्री ने सूचना के अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. अग्निहोत्री ने कहा कि सूचना का अधिकार लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके प्रभावी उपयोग के लिए अधिकारों और दायित्वों के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने इस अधिनियम के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर भी चर्चा की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: आरटीआई पाठशाला में लोगों को सूचना का अधिकार कानून की दी जानकारी महाविद्यालय के ...