Lucknow News: जेई पर बिजली काटकर दो लाख की घूस मांगने का आरोप, एमडी से शिकायत
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लेसा के गहरू उपकेंद्र में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) पर उपभोक्ता के परिसर से बिना सूचना ट्रांसफॉर्मर बदलने, केबल काटकर बिजली सप्लाई ठप करने और दोबारा लाइन चालू करने के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने मध्यांचल निगम के एमडी संदीप भागिया से लिखित शिकायत की है, जिसके बाद एमडी ने मुख्य अभियंता से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। आनन-फानन में मंगलवार को एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ित उपभोक्ता वीरेन कुमार सिंह ने बताया कि सरोजनी नगर के मिरानपुर में वर्ष 2018 में अपनी सोसाइटी के लिए 350 किलोवाट का आवासीय कनेक्शन लिया था। इसके लिए विभाग द्वारा जारी मांग पत्र (डिमांड नोट) की पूरी राशि जमा कर 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.