Lucknow News: जूस पीने निकले किशोर को अगवा करने का प्रयास, दांत काटकर बदमाशों के चंगुल से भागा, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: सुनील तिवारी, संवाददाता,लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में जूस पीने निकले 14 वर्षीय किशोर को दो बाइक सवार बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश की। किशोर ने हिम्मत दिखाते हुए पीछे बैठे युवक को दांत से काटा और चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के पिता पंकज खत्री ने बताया कि 14 जुलाई की रात करीब 8:45 बजे उनका बेटा चिराग खत्री सनातन धर्म मंदिर के पास जूस पीने गया था। इसी दौरान काली होंडा बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पिता के मुताबिक, पहले दोनों युवकों ने चिराग से उसका नाम, पता और परिवार के बारे में बातचीत की। करीब 10-15 मिनट बाद वही दोनों युवक दोबारा लौटे और चिराग को जबरन बाइक पर बैठाने लगे। आरोप है कि उन्होंने किशोर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.