Lucknow News: जुबिली कॉलेज के सामने कूड़े का होगा स्थायी समाधान
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के सामने पड़ने वाले कूड़े से जल्द स्थायी निजात मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने यहां कूड़ा पड़ने की समस्या का स्थायी समाधान कराने की योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने पर्यावरण अभियंता संजय प्रधान को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रांसफर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसी व्यवस्था के तहत जुबिली कॉलेज के आसपास भी ट्रांसफर स्टेशन बनाने की संभावना देखी जा रही है। इसके बनने के बाद कॉलेज के सामने मौजूदा कूड़ाघर स्थल को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि शहर में कहीं भी कूड़ा खुले में पड़ा दिखाई न दे।
जजों के सामने छात्रों ने उठाया था मुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.