लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में सात दिवसीय निःशुल्क संगीत, नृत्य और पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को हुआ। जिसमें 300 छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय के निर्देशन में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जो सीएसआर पहल के तहत साई शिंजिनी स्वयंसेवी संगठन के द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्घाटन श्यामशूतोष मिश्रा, वैयक्तिक सहायक, शिक्षा निदेशक ने किया। प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को अनुशासित, नियमित और सुसंस्कृत करते हैं। कार्यशाला में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, राजकीय जुबली बालिका इंटर कॉलेज एवं हनुमान प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज लखनऊ के छात्र छ...