Lucknow News: जुगाड़ से बाबूगिरी करने वाले बस कंडक्टरों का वेतन रुका
लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: बस ड्यूटी के बजाए जुगाड़ से कार्यालयों में बाबूगिरी करने वाले नियमित कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। लखनऊ परिक्षेत्र के चारबाग, आलमबाग, अवध डिपो, कैसरबाग, बाराबंकी, उपनगरीय, रायबरेली और हैदरगढ़ डिपो के 70 से ज्यादा नियमित बस कंडक्टरों को जून माह वेतन नहीं मिला। जुलाई के तीन हफ्ते बीतने के बाद भी वेतन खाते में न पहुंचने से नियमित कर्मचारी परेशान हैं। परिवहन निगम के नियमित बस कंडक्टरों के लिए हर माह तय किमी. बस का संचालन अनिवार्य है। ऐसे में बस किलोमीटर पूरा न करने वालों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई। वहीं वेतन की दिक्कत झेल रहे नियमित बस कंडक्टरों का कहना है कि कार्यालय के कामकाज के लिए एआरएम के निर्देश पर बस ड्यूटी छोड़कर विभागीय काम निपटाया। अब वही अधिकारी वेतन रोकने का फरमान जारी कर रहे है। अब येस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.