लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: लखनऊ। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) समिट 26 अक्तूबर को शहीद पथ किनारे स्थित एक होटल में सुबह 9 बजे से आयोजित की गई है। उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें 15 समझौता ज्ञापन (एमओयू) तथा पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कंफर्ट भी जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन इन्वेस्ट यूपी तथा आईआईटी कानपुर एलुमिनाई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, आईटी इलेक्ट्रानिक्स मंत्री सुनील शर्मा भी शामिल होंगे। इसके अलावा 100 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों, उद्यमियों, नीति निर्माता, निवेशक और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े हितधारक शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...