लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जैन मंदिर आशियाना में चल रहे वर्षायोग के दौरान उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज ने गुरुवार को भक्तों को जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने एक गुरु को जरूर रखना चाहिए। उपाध्याय श्री ने कहा कि बचपन में हमारे लिए मां ही गुरु का स्वरूप होती हैं। वहीं युवा अवस्था से लेकर बुढ़ापे तक जीवन में जब भी मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, तब गुरु ही हमें सही राह दिखाने का कार्य करते हैं। जीवन में ऐसे अनेक मोड़ आते हैं, जब हमारा दिल कुछ और कहता है और दिमाग कुछ और ऐसे समय में गुरु ही हमें सही निर्णय लेने और उचित मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि आशियाना में बनने वाले भव्य मानस्तंभ की नींव पूजन 30 अगस्त को धूमधाम के साथ किया जाएगा। ...