लखनऊ, जुलाई 8 -- Lucknow News: कैसरबाग के तालाब गगनी शुक्ल मोहल्ले में बुधवार सुबह ससुराल पहुंचे व्यवसायी मोहम्मद इलियास का साले फाजिल हुसैन से विवाद हो गया। विवाद के दौरान इलियास ने फाजिल को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से फाजिल मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गगनी शुक्ल मोहल्ले में रहने वाले फाजिल हुसैन ने बताया कि बहन का निकाह राजा बाजार मुर्तजा हुसैन रोड निवासी मो. इलियास से किया था। फाजिल की पत्नी आफरीन के मुताबिक, इलियास आए दिन ननद के साथ मारपीट करते थे। कुछ महीने पहले उन्होंने ननद को पीटकर घर से निकाल दिया था। ननद मायके में रह रही है। इसके बाद भी इलियास लगाकर उन्हें धमकी देता था। वह पति से भी रंजिश रखता था। इसी विवाद के चलते इलियास सुबह घर पहुंचे। उन्होंने पति को बातचीत करने के लिए बुलाया। बा...