Lucknow News: जिला जेल की बैरक के चार बंदियों के सर्किल बदले गए
लखनऊ, नवम्बर 20 -- Lucknow News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी सुलतानपुर दोस्तपुर के अवनीश जायसवाल के शव मिलने के मामले में जेल प्रशासन ने बैरक के चार बंदियों का सर्किल बदल दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच चल रही है। इस मामले में मृतक के भाई की ओर से गोसाईंगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। सुशांत गोल्फ सिटी के होटल में हुए समरीन हत्याकांड के चर्चित मामले के आरोपी प्रेमी अवनीश जायसवाल उर्फ देव का जेल के शौचालय में शव मिला था। जेल प्रशासन ने अवनीश के सुसाइड करने की पुष्टि की थी। वरिष्ठ जेलर ऋतिक प्रियदर्शी ने बताया कि रात के वक्त बैरक में पहरा देने वाले तीन बंदियों व अवनीश की मौत के बार चर्चा में आए तौहीद की बैरक की सर्किल को चेंज करके दूसरी बैरक के सर्किल में भेजा दिया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.