Lucknow News: जिन पर सफाई का जिम्मा, वहीं शहर गंदा करने पर तुले
लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: नगर निगम एक ओर शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा सड़क पर न फेंकने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसके अपने कूड़ा पड़ाव स्थल मुख्य सड़कों पर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास मुख्य मार्ग पर हाल ही में बनाया गया कूड़ा पड़ाव इसका उदाहरण है। यहां दिनभर छोटी गाड़ियों और ठेलियों से कूड़ा पहुंचाया जाता है। सुबह कार्यालय और स्कूल के समय भारी ट्रैफिक के बीच बड़ी गाड़ियां कूड़ा उठाने पहुंचती हैं। सड़क किनारे आड़ी-तिरछी खड़ी गाड़ियों से जाम की स्थिति और विकट हो जाती है। इससे राहगीरों के दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। अस्पताल के सामने कूड़े का ढेर
जानकीपुरम की समस्या जानकीपुरम की 60 फीट रोड पर एफएसडी अस्पताल के सामने बना कूड़ा पड़ाव भी लोगों के लिए मुसीबत है। यहां दिनभर कूड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.