Lucknow News: जितेन्द्र एक्सरे टेक्नीशियन एसो. के अध्यक्ष बने
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: उत्तर प्रदेश एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन लखनऊ शाखा के रविवार को हुए चुनाव में जितेंद्र कुमार निगम को अध्यक्ष और विनोद कुमार को उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में सचिव विजय कुमार गौतम, संयुक्त सचिव रंजू यादव,संगठन सचिव रेनू बुन्देला,कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार व संप्रेक्षक पूजा शर्मा को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र कुमार निगम ने कहा कि वह एक्स-रे टेक्नीशियनों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और मनोज कुमार गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। वहीं, पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए ओपी मिश्रा ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.