लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से तीन लोगों से 3.51 लाख रुपये ठग लिए। हजरतगंज निवासी मोहम्मद कातिल शेख से जालसाज ने सैन्य अधिकारी बनकर सस्ते में घरेलू सामान बेचने का झांसा देकर 56,750 रुपये ऐंठ लिए। बाद में पता चला कि पीड़ित के दोस्त का फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी की गई थी। वहीं पीजीआई क्षेत्र की अर्चना पांडेय के क्रेडिट कार्ड से 77,500 रुपये निकाल लिए गए। दूसरी ओर मानकनगर निवासी विशाल कुमार के खाते से तीन दिन में 2.16 लाख रुपये पार कर दिए गए। तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...