लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की सड़कें सोमवार को भीषण जाम की चपेट में रहीं और लोग घंटों परेशान होते रहे। सबसे चिंताजनक तस्वीर हजरतगंज में क्राइस्ट चर्च स्कूल के पास कुर्ते पार्क रोड पर दिखी, जहां वाहनों के हुजूम में 108 एंबुलेंस फंस गई। चारों ओर दोपहिया, चारपहिया वाहनों और स्कूली बच्चों को ले जा रहे वाहनों की भीड़ के बीच एंबुलेंस को निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। सायरन बजता रहा, लेकिन वाहन चालक चाहकर भी जगह नहीं दे सके। जाम के हालात सुबह से ही बिगड़ने शुरू हो गए थे। कठौता चौराहा, मल्हौर और विभूति खंड में सुबह के व्यस्त घंटों में ही वाहनों की रफ्तार थम गई थी। दफ्तर जाने वाले लोग समय पर नहीं पहुंच सके, तो कई लोग जरूरी काम छोड़कर जाम में ही फंसे रह गए। दोपहर होते-होते स्थिति और खराब हो गई और स्कूलों की छुट...