Lucknow News: जाम की समस्या पर काम होगा, नई आवासीय योजनाओं को देंगे रफ्तार
लखनऊ, नवम्बर 16 -- Lucknow News: लखनऊ को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) भी दूसरे विभागों के साथ मिलकर काम करेगा। शहर में नई आवासीय योजनाओं के विकास को और गति दी जाएगी। जमीन अधिग्रहण और लैंड पूलिंग के जरिए नई योजनाओं के लिए जमीन जुटाई जाएगी। सोमवार को एलडीए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने कार्यभार संभालने के साथ ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। इसमें अधिकारियों से उनके कार्यक्षेत्र, चल रही परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि किन परियोजनाओं में कहां और किस तरह की अड़चनें आ रही हैं। इसके बाद वह सीधे कार्यालयों के निरीक्षण पर निकल पड़े।
कार्यालयों का निरीक्षण और फाइलों की जांच खुद फाइलें खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.