Lucknow News: जानवरों को मार रहा जहरीला पानी
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से मिस्री बाग कॉलोनी में जलभराव अब जानलेवा साबित हो रहा है। 12 दिन से अधिक समय से भरे पानी का रंग काला पड़ गया है। इसमें सीवर, गोबर और अन्य गंदगी मिलने से तेज दुर्गंध उठ रही है। स्थानीय लोगों और पशुपालकों के अनुसार, दूषित पानी पीने से रोज आठ से दस पशुओं की मौत हो रही है। नगर निगम की गाड़ियां रोज मृत पशुओं को उठाने पहुंच रही हैं, लेकिन इसके बावजूद पानी में शव उतराते दिखाई दे रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का वहां रहना मुश्किल हो गया है। जलभराव का असर मिस्री बाग से आगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक पहुंच गया है। नालों के रास्ते आया प्रदूषित पानी आसपास के इलाकों में फैलने से ग्रीन कॉरिडोर पर भी दुर्गंध का असर है। पानी में फंसे कुत्तों, बिल्लियों और अन्य जानवरों की मौत से भी सड़ांध बढ़ रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.