Lucknow News: जानकीपुरम विस्तार ट्रामा सेंटर को 50 बेड के अस्पताल में बदला जाए
लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति ने देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर जानकीपुरम विस्तार ट्रामा सेंटर को 50 बेड के बहुउद्देश्यीय अस्पताल में विकसित करने की मांग उठाई है। महासमिति का कहना है कि वर्ष 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लोकार्पण किए जाने के बावजूद ट्रामा सेंटर अब तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। महासमिति के महासचिव एवं अधिवक्ता विनय कृष्ण पाण्डेय ने पत्र में कहा है कि जानकीपुरम विस्तार, आसपास की बड़ी आबादी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे क्षेत्र के लोगों को आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रामा सेंटर स्थापित किया गया था। लेकिन ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.