Lucknow News: जानकीपुरम में लगा सेवा सेतु शिविर, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने उमड़े लोग
लखनऊ, सितम्बर 20 -- Lucknow News: सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को जानकीपुरम के नहर रोड स्थित निजी लॉन में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन और पंजीकरण की सुविधा देना था। कार्यक्रम में हाउस टैक्स, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, उज्ज्वला और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के स्टॉल लगाए गए, जहां क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर ने शिविर की उपलब्धियों की सराहना की। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने' के सपने को साकार कर रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.