लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी के कान की सोने की बाली लूट ली। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने जानकीपुरम थाने में शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है।जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-छह निवासी कारोबारी अजय कुमार यादव की पत्नी प्रभावती और बच्चों संग रहते हैं। अजय के मुताबिक, रोजाना की तरह उनकी पत्नी प्रभावती रविवार शाम छह बजे पड़ोसी रंजू वर्मा के साथ डीपीएस स्कूल के पीछे वाली सड़क पर टहल रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने प्रभावती के कान की सोने की बाली लूट ली। पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश बाइक से फरार हो गए। जानकीपुरम इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों ...