Lucknow News: जांच करने गए वन दरोगा और कर्मचारी पर हमला
लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: वन रेंज दुबग्गा के एक गांव में अवैध रूप से लकड़ी कटान की शिकायत पर जांच करने पहुंचे वन विभाग के दरोगा और कर्मचारी पर लकड़ी माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद हरकत में आए वन विभाग ने मलिहाबाद कोतवाली में आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने की तहरीर दी है। बुधवार को शिकायत की जांच करने पहुंचे डिप्पी रेंजर देवेंद्र राज और वन दरोगा अमन वर्मा लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली देख जब वन कर्मियों ने साक्ष्य के तौर पर अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो वहां मौजूद ठेकेदार आर्यन सिंह वीडियो बनाने पर वन कर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.