Lucknow News: जवाहर भवन के व्यवस्थाधिकारी को नोटिस, अन्य सरकारी इमारतों पर भी अभियान
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: जवाहर भवन में चौथे तल पर खाद्य एवं रसद विभाग के कॉन्फ्रेंस हाल में आग लगने के मामले में अग्निशमन विभाग की जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है। दमकल विभाग बुधवार को भवन के व्यवस्थाधिकारी को नोटिस जारी देगा। इसके साथ ही अफसर, विभाग द्वारा बरती गई लापरवाही की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं। अग्निकांड में कहां और किसकी लापरवाही रही? दमकल विभाग अपनी रिपोर्ट में इस बात का प्रमुखता से जिक्र कर रहा है कि हर छह से आठ महीने में नोटिस जारी करने के बाद भी व्यवस्थाधिकारी द्वारा स्प्रिंकलर और स्मोक एक्जास्टर बिल्डिंग में नहीं लगवाए गए। अग्निकांड के बाद हजरतगंज फायर स्टेशन के एफएसओ राम कुमार रावत और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने टीम के साथ घटनास्थल की पड़ताल की। पता चला कि कांफ्रेंस हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.