लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव और पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन रणवीर प्रसाद ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करें। बिजली आपूर्ति की रविवार को समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर-1912 पर आने वाली हर सूचना और शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। यह भी पढ़ें- Deoria News: आफत की बारिश से विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई, अंधेरे में डूबा गांव व शहरआदेशों का पालन रणवीर प्रसाद ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि फीडरवार शिकायतों का निपटारा किया जाए। उपभोक्ताओं को आपूर्ति बहाल होने की सटीक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। बैठक में मध्यांचल के अधिकारियों ने बताया कि मध्यांचल में बरेली मंडल को छोड़कर शहरी क्षेत्र में लगभग आपूर्ति सामान्य हो गई है। पूर्वांचल निगम के अधिकारियों ने बताया...