Lucknow News: जलवा क्लब के बाहर मारपीट, बेल्ट-लात घूंसे चले
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: विभूतिखंड क्षेत्र स्थित जलवा क्लब के बाहर शनिवार देर रात जमकर बवाल हुआ। पार्टी के दौरान पैर लगने को लेकर शुरू हुए विवाद में युवकों ने एक दूसरे पर बेल्टों और लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है। इसमें 4 से 5 लड़के क्लब परिसर के बाहर एक दूसरे पर बेल्टें चला रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने देर रात क्लब के बाहर पुलिस के नदारद रहने पर सवाल उठाए। इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक सलीम और आदित्य नाम के दो लड़कों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में 151 की कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.