Lucknow News: जलभराव और निर्माण कार्यों पर नगर आयुक्त सख्त, 31 अगस्त तक काम पूरा करने के निर्देश
लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गुरुवार को शहर में चल रहे निर्माण कार्यों और मानसून के दौरान जलभराव से निपटने की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कैसरबाग स्थित चकबस्त परिसर, विभिन्न पंपिंग स्टेशनों तथा कश्मीरी मोहल्ला स्कूल का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कैसरबाग स्थित चकबस्त परिसर में नगर निगम जोन-1 के प्रस्तावित जोनल कार्यालय और भूमिगत दो मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को 31 अगस्त तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।इसके बाद नगर आयुक्त ने घसियारी मंडी, वजीरगंज, सरकटा नाला और हार्डिंग-2 पंपिंग स्टेशन का निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.