Lucknow News: जर्जर भवन में सांस के मरीजों का इलाज
लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बलरामपुर अस्पताल में सांस के मरीजों का इलाज बदहाल भवन में हो रहा है। भवन की छत से पानी टपकने के साथ ही कई जगहों पर प्लास्टर उखड़ चुका है। दीवारों और छत पर नमी के कारण काई जम गई है। ऐसे में मरीजों के बीच संक्रमण का खतरा बना हुआ है।इसी भवन में फेफड़ा एवं सांस के मरीजों की ओपीडी संचालित हो रही है। यहां रोजाना करीब 200 से 250 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा भवन में एचआईवी जांच और दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यालय भी चल रहे हैं। नमी और सीलन वाले स्थानों पर फफूंद और अन्य सूक्ष्म जीव पनप सकते हैं। इससे सांस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को परेशानी बढ़ सकती है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों में संक्रमण का खतरा भी अधिक रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.