लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: शहर में जर्जर भवनों से हादसे की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को नगर निगम ने सभी नगर अभियंताओं को जर्जर भवनों को खाली कराने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे भवनों के आसपास बैरिकेडिंग कराने और जरूरत पड़ने पर रास्ता बंद कराने को कहा गया है, ताकि कोई व्यक्ति हादसे का शिकार न हो। नगर निगम की ओर से आठों जोन में कराए गए नए सर्वे में कुल 192 भवन जर्जर मिले हैं। पहले इनकी संख्या 208 थी। आठ सितंबर को तैयार रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक जर्जर भवन जोन-1 में 93 मिले हैं। जोन-2 में 51 और जोन-6 में 30 भवन जर्जर पाए गए। जोन-3 में 10, जोन-4 में चार, जोन-5 और जोन-7 में एक-एक तथा जोन-8 में दो भवन चिन्हित किए गए हैं।अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि जर्जर और जीर्ण-शीर्ण भवनो...