लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: मलिहाबाद के शेरपुर भौसा गांव में शनिवार को जमीन के विवाद में दबंगों ने दंपति पर बांके से हमला कर लहुलुहान कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दंपति के भतीजे की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर मलिहाबाद के मुताबिक मुकदमा शेरपुर भौसा गांव निवासी श्रवण कुमार ने दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनके चाचा रामप्रसाद खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामदीन और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बांके से चाचा के सिर, गर्दन और कान पर कई वार किए। शोर सुनकर बचाव में चाची रामप्यारी दौड़ी। रामदीन ने उन पर भी हमला किया। हमले में घायल चाचा मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर भाग न...